Friday, December 5, 2025

MP News: ईवीएम हटाने की लड़ाई देश के आजादी की दूसरी लड़ाई: एड भानु प्रताप सिंह

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित डॉक्टर अंबेडकर जयंती मैदान में ईवीएम हटाओ बैलेट लाओ को लेकर ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के बैनर तले 40 की संख्या में राजनैतिक दलों एवं जनसंगठनों के नेताओं ने धरना प्रदर्शन आयोजित कर ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से आगामी समस्त चुनाव कराने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन भोपाल कलेक्टर को सौंपा धरना प्रदर्शन की अगुवाई प्रमुख रूप से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट भानुप्रताप सिंह ने किया अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने किया मुख्य अतिथि एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ईवीएम हटाने की लड़ाई देश के आजादी की दूसरी लड़ाई है ईवीएम से चुनी गई सरकार देश के संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है देश में बैठी जन विरोधी हुकूमत को हटाने हम वैलेट से चुनाव कराकर ही दम लेंगे धरने में प्रमुख रूप से गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उर्मिला सिंह मार्को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष ई0 महेश कुशवाहा जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष शिवसिंह एडवोकेट राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच एवं बीकेयू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ चोटीवाला आदिम समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेठूलाल कोल भा0क0पा0 माले से सचिव विजय कुमार भारतीय वीरदल के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह गुर्जर आल इण्डिया डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई0 अजय सिंह सवर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द श्याम अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एस आर बौध्द आरक्षित समाज पार्टी के अध्यक्ष वृन्दावन बरार राष्ट्र वादी काग्रेस पार्टी से राजीव भटनागर एनजेपी के यशवन्त सिंह लोधी सहित राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी कर्मठ दल वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल सोशलिस्ट पार्टी इंडिया दलित विकास दल जनहित किसान पार्टी जागरूक समाज दल भारतीय भागीदारी आंदोलन राष्ट्रीय न्याय दल क्रांति जनशक्ति पार्टी शिवसेना उद्धव राष्ट्रीय उदय पार्टी समता मूलक समाज पार्टी समाजवादी आम जनता दल के प्रतिनिधि आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अनुपम अनूप

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores