कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा करेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी, जो 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। राहुल गांधी बस और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।
डॉ. मोहन आज दोपहर साढ़े बारह बजे खंडवा के हनुवंतिया जाएंगे। यहां से शाम 5 बजे सिंगाजी पहुंचकर दर्शन पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम हनुवंतिया में करेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटने के बाद कभी भी मंत्रियों को विभाग बंटवारे का ऐलान हो सकता है। विभागों के बंटवारे के साथ ही उज्जैन में मंत्रिमंडल की बैठक होने की भी संभावना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा 9 बजे प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले दैनिक भास्कर ने विभाग बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘जब मंत्री बना दिए तो अब ये भी हो जाएगा।’

1 जनवरी को भोपाल आ सकते हैं शाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शाह को मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2024 को साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया, ‘बीजेपी के संकल्प पत्र 2023 में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का वादा किया गया था। इस व्यवस्था में अलग आवेदन किए बिना रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में खरीदार के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा। खसरा-नक्शा में भी तुरंत सुधार हो सकेगा।’