रीवा हनुमना नेशनल हाईवे 135 पर बीती सुबह ट्रक के द्वारा एक बस को जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे बस पलट गई बस के पलटने से कई यात्री घायल हो गए और एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही एक यात्री की मृत्यु मऊगंज मे हो गई व तीन से चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए अन्य यात्री अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं सामान्य रूप से घायल यात्रियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में जारी है गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा है बता दें कि नवीन जिला मऊगंज के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी में आज सुबह 4:00 बजे उसे वक्त हड़कंप मच गया जब व्यौहारी शहडोल से बनारस जा रही बस को एक ट्रक ने ठोकर मार दी टक्कर लगने की वजह से पलट गई पलट जाने के कारण कई यात्री बस में ही दब गए वही जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो मौके पर स्थानीय निवासी शिवम गुप्ता, रितिक गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बस के अंदर से घायल एवं मृत यात्री को बाहर निकालकर तत्काल प्रशासनिक अमले को जानकारी दी गई जैसे ही इस बात की जानकारी प्रशासनिक अमले को हुई आनन-फानन में प्रशासनिक अमले के साथ शाहपुर खटखरी मऊगंज हनुमना सहित अन्य बल भी घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य किया गया.
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores






Total Users : 12908
Total views : 32287