महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन नईगड़ी तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन सरकार द्वारा अपने वचन पत्र में किए हुए बादा को पूरा करने के लिए एवं किसानों की समस्याओं के संबंध में उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से एमएसपी को कानूनी गारंटी प्रदाय करने, स्वामीनाथ आयोग के C2+50 प्रतिशत लागू करने, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अक्षत नरवाल की तत्काल रिहाई करने, पूर्व मध्यप्रदेश सरकार ने अपने वचन पत्र में धाना 3100 रू. तथा गेहूं 2700 रू. प्रति क्विंटल खरीदने का जो वायदा किया था उस वायदे को पूरा कर किसानों को उक्त मूल्य दिलाये जाने, किसानों को पूर्ण कर्जमुक्त करने, मऊगंज जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री सिंचाई योजना (वाटरसेड) अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में करवाये गये कार्यों की जांच करवाने एवं क्षेत्र में अधूरी पड़ी गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाये जाने संबंधी एवं सूक्ष्म सिंचाई योजना नई गड़ी अति शीघ्र चालू करने बाबत 2022 में पूरा होना चाहिए आज तक चालू नहीं हो पाया अति शीघ्र चालू करने को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौपा।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844