भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी तहसील इकाई नईगढ़ी के आयोजकत्व में 12 अगस्त शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नईगढ़ी में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। कल शनिवार 12 अगस्त को आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद जैसे नेत्र रोग से ग्रसित नेत्र रोगियों के परीक्षण तथा चिन्हांकन उपरांत लेंस प्रत्यारोपण हेतु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट ले जाया जाएगा। जहां लेंस प्रत्यारोपण दवा चश्मा भोजन एवं आने जाने की निशुल्क व्यवस्था होगी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी तहसील इकाई नईगढ़ी के वाइस प्रेसिडेंट नृपेंद्र सिंह पिंटू, चेयरमैन राजेंद्र मिश्र पयासी, सचिव डॉ आरपी सिंह, कोषाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, समाजसेवी राममिलन प्रजापति, रामपाल सिंह उचेहरा, बाला प्रसाद गौतम, रामाश्रय नामदेव, राज रमन पटेल, बृजेंद्र गुप्ता विजय, नसीम खान, मोहन मुड़हा जैसे समाजसेवियों ने क्षेत्र के समस्त नेत्र रोगियों से नेत्र परीक्षण शिविर में अपने अपने आधार कार्ड के साथ शिविर स्थल पर पहुंच कर निशुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores






Total Users : 12908
Total views : 32290