Friday, December 5, 2025

MAIHAR NEWS सामाजिक संस्था अंकुर मंच का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन 13 मई को

देश के ख्यातिप्राप्त रचनाकार अपनी रचनाओं से करेंगे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

मैहर। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “अंकुर मंच” द्वारा आगामी 13 मई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राजनीतिक सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्यजनों के आतिथ्य में स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में रात्रि 9 बजे से आयोजित होने जा रहे इस कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त रचनाकार पधार रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कवि सम्मेलन में शिखा सिंह (कानपुर), अखिलेश द्विवेदी (प्रयागराज), अज़म साकरी (देवबंद), भूषण त्यागी (देवरिया), मनिका दुबे (जबलपुर), स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव), जमुना उपाध्याय (फैजाबाद) काव्य की विभिन्न रसों से सराबोर अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे, जबकि कवि सम्मेलन का संचालन डींग,राजस्थान के सुरेंद्र सार्थक करेंगे। संस्था के संरक्षक मंडल सदस्यों एवं अध्यक्ष रामनरेश तिवारी, सचिव राजललन मिश्र, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतविंदर सिंह सरना, कोषाध्यक्ष संजय जैन एवं सह सचिव शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी श्रोताओं से कार्यक्रम में पधार कर काव्य रसास्वादन की अपील की है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores