Sunday, March 29, 2026

MAIHAR NEWS आते आते बहोत देर कर दी पर आपका पुण्य संकल्प पूर्ण हो:- नारायण त्रिपाठी

विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के पुण्य गौरक्षा संकल्प के पूर्ण होने की बात कहते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी विंध्यवासनी माता आप पर कृपा करें, अमरकंटक से निकली जननी माई नर्मदा आप पर कृपा करें, मैहर में विराजी माई शारदा आप पर कृपा करें,हमारे चित्रकूट धाम में बैठे प्रभु श्रीराम आप पर कृपा करें जिससे आपका यह पुण्य संकल्प पूरा हो। उन्होंने कहा कि मेरे इस बात को राजनैतिक रूप न दिया जाय मै आपसे अनुरोध करना चाहता हूँ कि आपका यह संकल्प बड़े ही पुण्य का संकल्प है गौ माता कि रक्षा पुण्य का कार्य है।
आज हमारी गौ माता और गौ वंश सड़को पर जहां से जहां तक जाओ दुर्घटनाओं में पड़े मिलते है महीनों तक सड़को में दुर्घन्ध फैली रहती है लेकिन वह विभाग जिसने रोड बनाई उसकी कोई जिम्मेवारी नही इन्हें देखने सुनने वाला कोई नही जो उचित नही।आज अधिकतर गौ शालाये बन्द हो चुकी है गौ शालाओ में न तो चारा भूसा पानी है न ही कोई इनकी देखरेख करने वाला बचा। अधिकांश गौ शालाओ में गौमाता गौवंश पानी और खाना बिना दम तोड़ रहे है इसके पाप का भागी हमे बनना पड़ेगा और प्रायश्चित भी करना पड़ेगा।
हम चाहते है कि आपके संकल्प को ऊपर वाला पूर्ण करें और आप गौ वंश की रखा के कार्य मे सफल हो आप उदार बन उदार दिल से इस संकल्प को पूर्ण करें। वैसे इस पुण्य कार्य की शुरुआत बहुत पहले होनी चाहिए थी लेकिन जब जागे तभी सबेरा गौवंश और गौमाता की रक्षा होनी चाहिए। इसके लिए हर संभव प्रयास होने चाहिए। चुनाव भी आ गए है इसलिए ये काम तो बनता है। गौ माता की जय,प्रभू श्रीराम की जय,जय जय विंध्यप्रदेश।

image 110
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores