Friday, December 5, 2025

MAIHAR सरकार की उपलब्धियां विपक्ष को हजम नहीं हो पा रही इसलिए जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेश

मैहर:- भारतीय जनता युवा मोर्चा बदेरा मंडल के महामंत्री श्री गौरव जायसवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष को भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं जन कल्याण योजना से परेशानी हो रही है। तभी लगता भाजपा सरकार के पक्ष में की गई बैठक को कुछ लोग नया मोड़ देकर गलत ढंग से ख़बर प्रकाशित करवा रहे हैं। जिसकी मै निंदा करता हूं, श्री गौरव ने आगे कहा बैठक का आयोजन जिस जगह किया गया था वहां सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याण की योजनाओं को घर घर पहुंचाने की मुहिम को लेकर किया गया था। लेकिन कुछ इसे जागो भारत जागो मुहिम से जोड़कर खबर को प्रकाशित किया हैं जो पूर्णतः गलत है। गौरव ने साफ तौर पर कहा की कोई जागो भागो भारत को लेकर मैंने बैठक नहीं किया और ना ही किसी प्रकार से इस मुहिम का समर्थन किया। जो इस ख़बर को बिना पुष्टि कर मेरे से जानकारी लिए बगैर सोशल मीडिया में अवैध ढंग से खबर को डाला गया हैं, उसकी मैं कड़े शब्दों में घोर निंदा करता हूं। मेरा नाम और पद सहित डाल कर गलत तरीके से जिसने भी खबर को डलवाया और जो भी डाला है, वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं भाजपा का जिम्मेदार कार्य करता हूं। मैं अपनी पार्टी में हूं! और रहूंगा। हमारी सरकार की उपलब्धियां विपक्ष को हजम नहीं हो पा रही हैं जिस कारण जनता को गुमराह कर रही है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores