ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा तानाशाही रवैया को अपनाते हुए सांसद राहुल गांधी जी की सदस्यता को लोकसभा से समाप्त कर दिया गया है। सरकार के द्वारा किया गया यह कृत्य लोकतंत्र की सीधे सीधे हत्या के समान है। श्री द्विवेदी ने बताया कि इसके विरोध में 2 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से “लोकतंत्र बचाओ रैली” का आयोजन किया जा रहा है। रैली महाराजा अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक चौराहा मैहर में समाप्त की जावेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेता गणों एवं सभी विंगों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सदस्यगणों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सरकार के तानाशाही रवैया के विरोध में अपनी-अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12895
Total views : 31727