कुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है। यह वह स्थान है जहां जाति, संप्रदाय और भेदभाव की सभी दीवारें गिर जाती हैं, और हर व्यक्ति केवल एक श्रद्धालु के रूप में अपनी पहचान रखता है।
प्रयागराज का कुम्भ मेला “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को साकार करता है। यहां हर जाति, धर्म और समुदाय के लोग संगम में डुबकी लगाकर अपने पापों का क्षय करते हैं और पुण्य अर्जित करते हैं। कुम्भ के इस पवित्र संगम में हर व्यक्ति समान है। न कोई ऊंचा है, न कोई नीचा। सभी के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र जल समान रूप से उपलब्ध है।
यह आयोजन दिखाता है कि आस्था के आगे किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव टिक नहीं सकता। यहां हर व्यक्ति एक साथ बैठता है, भोजन करता है, और पूजा-अर्चना करता है। कुम्भ हमें सिखाता है कि धर्म और आस्था का असली उद्देश्य मानवता को जोड़ना और एक बेहतर समाज का निर्माण करना है।







Total Users : 12937
Total views : 32844