Friday, December 5, 2025

बड़े भाई दिग्विजय सिंह पर लक्ष्मण सिंह ने साधा निशाना, दलालों को बताया कांग्रेस के हारने की वजह

कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह का बयान सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी में कथित दलालों का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने दिग्विजय को अब तक मिस्टर बंटाधार कहने के पीछे की वजह भी बताई। इतना ही नहीं उन्होंने तो कांग्रेस की हार की वजह ईवीएम को नहीं बल्कि किसी और को बताया है।

लक्ष्मण सिंह शुक्रवार को गुना के कुंभराज पहुंचे थे। जहां उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

लक्ष्मण सिंह ने EVM को सही बताया

लक्ष्मण सिंह ने EVM के पक्ष में कहा, ‘हम कई साल से कह रहे हैं कि EVM खराब है। EVM को लाया कौन? हम लाए। सारी EVM खराब हैं, कौन मानेगा। कांग्रेस हिमाचल में कैसे जीत गई। पिछले चुनाव में राजस्थान में सरकार बनी। MP में हमारी ही सरकार बन गई थी, फिर गिर गई। तब EVM पर क्यों सवाल नहीं उठा।’

उन्होंने कहा, ‘कुछ मशीनें खराब हो सकती हैं, लेकिन सारी मशीन खराब हैं, सारा दोष EVM पर.. ये गलत है। हम कुछ छिपा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहे हैं। यह कह कर कि EVM ही खराब है। कौन काम करेगा लोकसभा में कि भैया EVM ही खराब है, क्यों मेहनत करें।’

अपने बड़े भाई को लेकर उन्होंने कहा- ‘क्या जरूरत थी डेमो देने की। क्या EVM ने कहा था कि सांसद निधि यहां देना। क्यों ऐसी जगह दी गई, जहां कांग्रेस चुनाव हारी है।’

दिग्विजय सिंह ने किया था EVM को ब्लेम

बता दें, दिग्विजय सिंह ने 3 दिन पहले भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें आईआईटीयन अतुल पटेल ने EVM और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) में गड़बड़ी का डेमो दिया था।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores