Sunday, March 29, 2026

KATNI NEWS कोविड में बिछड़ी मां को पाने बेटे ने कर दिया ये बड़ा काम, देख कर रह जाएंगे हैरान

दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं है। मां दुनिया में भगवान का स्वरूप है। लेकिन जब मां अपने बच्चों से बिछड़ जाए तो क्या होता है। ये सिर्फ उस बच्चे का दिल ही जानता है। ऐसा ही कुछ हुआ एमपी के कटनी में जहां कोविड काल में मां सावित्री को खोने के बाद बेटे अभिषेक ने उन्हें वापस पाने के लिए वो कर दिया जिसे सुनकर सब हैरान हो गए। अभिषेक ने मां-बेटे के प्रेम की एक अनूठी मिसाल पेश की है। अभिषेक ने अपनी मां का सिलिकॉन स्टैच्यू तैयार कराकर उसे घर के मंदिर में स्थापित कर दिया। ये प्रतिमा इतनी जीवंत है कि पहली नजर में कोई सोच भी नहीं सकता कि इसमें जान नहीं है।

मां की मौत के बाद डिप्रेशन में चले गए अभिषेक
राहुल बाग निवासी अभिषेक सोनी अपनी मां को खोने के बाद काफी गुमसुम रहने लगे थे। इसी दौरान अभिषेक ने सोशल मीडिया में सिलिकॉन की मूर्ति के वीडियो के बारे में देखा तो उनके अंदर अपनी मां को पुनः पाने की इच्छा जागृत हुई। ये इतना आसान नहीं था क्योंकि काफी महीनों के चक्कर काटने के बाद भी बेंगलुरू के श्रीधर मूर्तिकार नहीं मान रहे थे।

image 131

एक साल में तैयार हुई मूर्ति
अभिषेक बताते हैं कि काफी मशक्कत के बात श्रीधर ने उनकी बात सुनी। मां के प्रति मेरा प्रेम और लगाव देखकर ही वे मूर्ति बनाने को तैयार हुए। अभिषेक के मुताबिक पूरे भारत में सिर्फ बेंगलुरू में ही सिलिकॉन की प्रतिमा बनाई जाती है। श्रीधर ने उनसे एक साल का समय मांगा। एक साल बाद जब उन्होंने पहली बार मूर्ति देखी तो लगा मां उनके सामने जीवंत अवस्था में आ गई हैं।

मूर्ति देख हैरान हुए घर के लोग
अभिषेक से भी ज्यादा हैरान उनका परिवार हुआ जब मूर्ति घर आई। घर के लोगों को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने भी जब पहली बार यह अद्भुत मूर्ति देखी तो दंग रह गए।

हर दिन करते हैं पूजा
अभिषेक हर दिन ईश्वर के साथ अपनी मां की मूर्ति की पूजा करते हैं। मूर्ति की सुरक्षा के लिए उसे मंदिर के पास रखा गया है। अभिषेक की पत्नी मोनिका बताती हैं कि मां के जाने के बाद उनके पति काफी डिप्रेशन में चले गए थे। जब से मां की मूर्ति बनवाकर लाए हैं, सब बहुत खुश हैं। मूर्ति आने से हमें उनके साथ रहने का अहसास होता है।

बहुएं बदलती हैं पोषाक और गहने
मूर्ति के पोषाक और गहनों को हर दो-ढाई महीने में बदला जाता है। मोनिका और उनकी जेठानी मिलकर यह काम करती हैं। हर त्यौहार में पूरा परिवार मूर्ति के साथ बैठकर सेल्फी लेता है। इससे मां की मौजूदगी होने की तसल्ली मिलती है।

image 130

2 मई, 2021 को हुई थी मां की मौत
दो मई, 2021 को अभिषेक की मां सावित्री का निधन हुआ था। पिता सुरेश सोनी ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। अभिषेक सबसे छोटा है। छोटा होने के कारण मां के प्रति उसका लगाव ज्यादा है। शायद यही वजह थी कि मां के देहांत के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। इसी बीच किसी को बिना बताए वह मां की मूर्ति बनवाकर घर लाया। इससे पूरा परिवार बहुत खुश है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores