चरपनिहन पूर्वा में नीवा सरपंच अमरजीत कोल के साथ दबंग के द्वारा टांगे से किया गया प्रहार। हाथ पैर और सिर में आई गहरी चोटे, उपचार हेतु भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा। जवा में चल रहा उपचार,सरपंच की हालत नाजुक। जवा थाना की कानून व्यवस्था से लोगो का उठा विश्वास। आये दिन पूरे जवा क्षेत्र में हो रही कोई न कोई घटना। लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद भी सम्बंधित अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। सक्षम टीआई को जवा थाने में पदस्थ किये जाने की काफी समय से की जा रही मांग। क्षेत्र की समस्या को लेकर सिरमौर विधायक द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। बीते दिनों से जवा थाना क्षेत्र में लगातार मारपीट, हत्या,अपहरण और लूट की हो रही वारदाते।








Total Users : 12937
Total views : 32844