Friday, December 5, 2025

JAWA NEWS कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, रंग गुलाल लगाकर एक-दूसरे‌ के गले मिले कांग्रेसी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत पर रीवा जिले के जवा ब्लॉक में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। जवा चौराहे से लेकर पथरौड़ा तक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जीत की जश्न में जगह-जगह पटाखे फोड़े। ढोल नगाड़े पर कांग्रेसी खूब थिरके। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी का इजहार किया।इस मौके पर जवा ब्लॉक अध्यक्ष धनेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यह जीत निश्चित रूप से देश में बढ़ रहे अत्याचार, भ्रष्टाचार,एवं नफरत के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के लोकप्रियता के कारण इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।उन्होंने कहा कि इस जीत से कांग्रेसी उत्साहित हैं।और आने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं कांग्रेस नेता शिव बालक पांडेय ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत है,यह जीत कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जीत है।कांग्रेस पार्टी सबको एक साथ लेकर चलने का काम करते आई है, और आगे भी करते रहेगी।
अब देश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को भारी जीत दिलाकर वहां की जनता ने बीजेपी को पूरी तरह से नकार दिया है।देश अब बीजेपी के फूट डालो और राज करो की राजनीति को समझ चुका है। बहकावे में अब जनता आने वाली नही है।आने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। इस मौके पर धनेंद्र द्विवेदी,शिवबालक पांडेय, भूपेंद्र सिंह धनेंद्र पांडेय(नत्थू),सचिन तिवारी, दिनेश मिश्र, किशोर तिवारी,मनोज द्विवेदी,सागर द्विवेदी,पंकज मिश्र,राहुल तिवारी सहित भारी संख्या कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores