Sunday, March 29, 2026

JAC Board Exam Cancel 2025: शब-ए-बारात के कारण परीक्षा स्थगित, नई तिथि घोषित

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। राज्य सरकार द्वारा शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसके कारण इस दिन होने वाली सभी परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है। इस आदेश के तहत, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शब-ए-बारात पर अवकाश के कारण 14 फरवरी को निर्धारित सभी बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

इस दिन, 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी और पंच परगानिया जैसे विषयों की परीक्षा निर्धारित थी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए हिंदी ए और अंग्रेजी ए की परीक्षा होनी थी। वहीं, आर्ट्स के छात्रों के लिए म्यूजिक की परीक्षा का आयोजन भी किया जाना था। लेकिन अब यह सभी परीक्षा 4 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या-10/सा०अ०00-03-02/2024 के आधार पर लिया गया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि 14 फरवरी को होने वाली इन सभी परीक्षाओं को अब 4 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षाओं के स्थगित होने से छात्रों के लिए राहत की बात है, क्योंकि शब-ए-बारात के दिन अवकाश घोषित किया गया है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores