Friday, December 5, 2025

JABALPUR NEWS जन सुनवाई में 92 शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें

आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 16-5-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 92 शिकायतें थी।

image 153


आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र- अतिशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया।

image 152
       जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर,  नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक  आधारताल श्रीमती प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर, उपस्थित रहे।
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores