पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा/क्रिकेट का सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढेाताल की टीम द्वारा क्रिकेट के ऑन लाईन सट्टे के कारोबार मे लिप्त 3 सटोरियों को पकड़ा गया है।








Total Users : 12937
Total views : 32844