उदित नारायण को हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ में देखा गया, जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। वो शो में मेहमान बनकर आए थे। उनके साथ उनकी वाइफ दीपा भी थीं। इस शो के होस्ट उनके बेटे आदित्य नारायण हैं। उनका इस शो में आना, कई यूजर्स को रास नहीं आ रहा है।
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण बीते दिनों चर्चा में थे। उन्होंने अपने लाइव शो में फीमेल फैंस को Kiss कर लिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस घटना के बाद सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के मेकर्स ने उदित और उनकी वाइफ को बतौर गेस्ट शो में आने के लिए इनवाइट किया गया, जिसके बाद ये शो यूजर्स के निशाने पर आ गया।
बीते शनिवार को Udit Narayan और उनकी वाइफ दीपा ‘इंडियन आइडल 15’ में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए। वो अपने बेटे आदित्य नारायण से मिले, जो इस शो को होस्ट करते हैं। कंटेस्टेंट्स ने उदित जी के गाने गाए।
मेकर्स की हो रही है आलोचना
उदित को इस शो में इनवाइट करना कुछ यूजर्स को रास नहीं आया। जहां रिएलिटी शो को मेकर्स की आलोचना हो रही है। वहीं उनपर उनकी छवि को ‘साफ’ करने की कोशिश करने का आरोप भी लग रहा है।
पीआर स्टंट के लगे आरोप
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘इंडियन आइडल ने अपनी बची-खुची विश्वसनीयता भी खो दी है। दर्शकों के साथ हुए किसिंग कांड के बाद उन्हें गेस्ट के रूप में इनवाइट किया, उनकी वाइफ को बुलाया, यहां तक कि उनकी मां का मैसेज भी दिखाया। ये पूरी तरह से पीआर स्टंट है। निराशाजनक।’
उदित ने किसिंग कांड के बाद दी थी सफाई
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले उदित नारायण ने एक लाइव शो में फीमेल फैंस को किस कर लिया था। सेल्फी खींच रही एक फीमेल फैन को तो लिप किस भी कर लिया था। बाद में सफाई में उन्होंने कहा था कि ये तो फैंस की दीवानगी है, उनके लिए।