Tuesday, December 9, 2025

पहलगाम आतंकी हमले में यूपी, एमपी, बंगाल के कितने मारे गए, देखें पूरी सूची

22 अप्रैल की शाम को जम्मू-कश्मीर के सुरम्य पहलगाम में जो हुआ, वह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि पूरे भारत के दिल को छलनी कर देने वाला एक बर्बर नरसंहार था। इस हमले ने न सिर्फ कश्मीर की वादियों को लहूलुहान किया, बल्कि देश के कोने-कोने में मातम पसरा दिया। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, और देखते ही देखते 26 निर्दोष जिंदगियों को मौत की नींद सुला दिया। ये हमले ऐसे वक्त पर हुए, जब घाटी में टूरिज्म सीजन पूरे उफान पर था, और पहलगाम में देश-विदेश से सैलानी पहुंचे थे।

इस हमले में मारे गए लोगों की लिस्ट देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा से लेकर नेपाल और यूएई तक के नागरिक इस हमले का शिकार बने। शिकार इसलिए क्योंकि इन मासूम लोगों का अपराध बस इतना था कि वो कश्मीर की खूबसूरती देखने आए थे। इंदौर के सुशील नाथ्याल से लेकर कानपुर के शुभम द्विवेदी और नेपाल के सुदीप न्यौपाने तक, हर नाम एक अधूरी कहानी है, एक टूटा हुआ सपना है।

सुरक्षा के तमाम दावे इस हमले के सामने बौने नजर आए। आखिर इतनी भारी तैनाती के बावजूद आतंकी पहलगाम जैसे टूरिस्ट हॉटस्पॉट तक कैसे पहुंचे? क्या इंटेलिजेंस फेल हुई? क्या लोकल पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच तालमेल की कमी थी? ये सवाल न सिर्फ प्रशासन से हैं, बल्कि केंद्र सरकार की जवाबदेही भी तय करते हैं। क्या 26 मौतों के बाद भी सिर्फ निंदा और संवेदना ही रास्ता है? अगर यही होता रहा तो पहलगाम ही क्यों, देश का हर कोना असुरक्षित है।

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के नामों की लिस्ट
सुशील नाथ्याल – इंदौर (मध्य प्रदेश)
सैयद आदिल हुसैन शाह – हपात्रांडी, पहलगाम (जम्मू-कश्मीर)
हेमंत सतीश जोशी – ठाणे, मुंबई (महाराष्ट्र)
विनय नारवाल – करनाल (हरियाणा)
अतुल श्रीकांत मोनी – श्रीराम अचल सीएचएस, वेस्ट रोड, मुंबई (महाराष्ट्र)
नीरज उदवानी – उत्तराखंड
बिटन अधिकारी – विष्णु, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
सुदीप न्यौपाने – बतवाल, रूपनदेही (नेपाल)
शुभम द्विवेदी – शाम नगर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
प्रशांत कुमार सतपथी – मलाश्वर, ओडिशा
मनीष रंजन (आबकारी निरीक्षक) – बिहार
एन. रामचंद्र – कोच्चि, केरल
संजय लक्ष्मण लाली – ठाणे, मुंबई (महाराष्ट्र)
दिनेश अग्रवाल – चंडीगढ़
समीर गुहर – कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
दिलीप डसिल – पनवेल, मुंबई (महाराष्ट्र)
जे. सचंद्रा मोली – पांडोरांगपुरम, बालासोर (ओडिशा)
मधुसूदन सोमिसेट्टी – बैंगलोर (कर्नाटक)
संतोष जगधा – पुणे, महाराष्ट्र
मंजू नाथ राव – कर्नाटक
कस्तुब गावनोटाय – पुणे, महाराष्ट्र
भरत भूषण – सुंदर नगर, बेंगलुरु (कर्नाटक)
सुमित परमार – भावनगर, गुजरात
यतेश परमार – भावनगर, गुजरात
टेगेलायलिंग (वायुसेना कर्मचारी) – ज़ीरो, अरुणाचल प्रदेश
शैलेषभाई एच. हिमतभाई कलाठिया – सूरत, गुजरात

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores