Friday, December 5, 2025

Gurh News : भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के समर्थन में मैदान में उतरे कार्यकर्ता, गुढ़ क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क

रीवा-गुढ़ संसदीय क्षेत्र रीवा से भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार के रूप में पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा को पुनः मौका देते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव तारीख का ऐलान होने के पश्चात ही भाजपा के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुके हैं व अपने उम्मीदवार को चुनाव जिताने के लिए लगातार जनसमपर्क में जुटे हुए हैं। जनसमपर्क की इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गुढ़ क्षेत्र के ग्राम दुआरी पहुंचे व जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा को भारी मतों से विजई बनाने की अपील किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी गुढ़ मण्डल अध्यक्ष कपूरचन्द्र सोनी, भाजपा नेता अरूण सिंह,संतलाल कोरी जनपद सदस्य रायपुर कर्चुलियान , भाजपा नेता इन्द्रेश मिश्रा , भाजपा नेता सुरेश शुक्ला ,बी.के. पाण्डेय भाजपा नेता, बाबूलाल पटेल भाजपा कार्यकर्ता,संजय जायसवाल भाजपा कार्यकर्ता, निखिल पाठक दुआरी, राहुल पाठक , पिन्टू पटेल भाजपा कार्यकर्ता , लक्ष्मीकांत पटेल भाजपा कार्यकर्ता, पुष्पराज पटेल , मोहन कोल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores