Sunday, March 29, 2026

Holi पर Jabalpur में मस्ती की हदें पार, एक हाथ से बाइक स्टंट और कचरे का मुकुट पहनकर डांस – Video Viral

जबलपुर: होली का रंग, मस्ती और अनोखे कारनामे – जबलपुर में इस बार होली कुछ खास अंदाज में मनी। सोशल मीडिया पर यहां के दो वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में युवक एक हाथ से बाइक चलाते हुए 360 डिग्री घुमा रहा है, तो दूसरे में एक शख्स कचरे से बना मुकुट पहनकर मस्ती में झूम रहा है।

पहले वायरल वीडियो में एक युवक जबरदस्त स्टंट कर बाइक को लगातार 360 डिग्री घुमा रहा है। वह सिर्फ एक हाथ से एक्सीलेटर पकड़कर यह खतरनाक कारनामा करता नजर आ रहा है। यह नजारा जबलपुर के रांझी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में स्टंट देख रहे लोग “वाह बेटे, मौज कर दी!” जैसे कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने बाइक की हालत पर मजे लेते हुए स्क्रैच और टायर घिसने की बात कही।

दूसरा वीडियो जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम इलाके का है, जहां एक शख्स कचरे से मुकुट बनाकर उसे सिर पर पहन लेता है और जमकर डांस करता है। इस अनोखी मस्ती को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे “होली के साइड इफेक्ट” बता रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसे देखकर होली के रंग और मस्ती का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, बाइक स्टंट को लेकर कुछ यूजर्स ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। होली का त्योहार हर साल कुछ न कुछ मजेदार यादें छोड़ जाता है, और जबलपुर के इन वीडियोज ने इस बार इंटरनेट पर धूम मचा दी है!

WhatsApp Image 2025 03 16 at 11.42.43 AM
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores