Tuesday, April 1, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सादगी ने जीता दिल, रेलवे स्टेशन पर पत्नी संग ट्रेन का इंतजार करते हुए वायरल हुआ वीडियो!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रेलवे स्टेशन पर अपनी पत्नी के साथ बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खास इसलिए है क्योंकि आमतौर पर नेताओं को वीआईपी एंट्री मिलती है, लेकिन अर्जुन मुंडा ने किसी आम नागरिक की तरह रेलवे स्टेशन पर समय बिताया। यह दृश्य प्रयागराज के महाकुंभ से लौटते समय का है, जहां अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी के साथ बिना किसी सुरक्षा या प्रचार के रेलवे स्टेशन पर बैठे हुए थे। इस सादगी की मिसाल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। वीडियो सामने आते ही अर्जुन मुंडा की सादगी की चर्चा शुरू हो गई। जहां आमतौर पर राजनेताओं को वीआईपी एंट्री, सुरक्षा घेरे और बड़े-बड़े तामझाम के साथ देखा जाता है, वहीं अर्जुन मुंडा का यह अंदाज कुछ अलग था। इस वीडियो में उनकी सादगी और सरलता को लेकर लोग उन्हें सराह रहे हैं।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores
1 Апр
+8°C
2 Апр
+16°C
3 Апр
+21°C
4 Апр
+15°C
5 Апр
+13°C
6 Апр
+11°C
7 Апр
+4°C
1 Апр
+8°C
2 Апр
+16°C
3 Апр
+21°C
4 Апр
+15°C
5 Апр
+13°C
6 Апр
+11°C
7 Апр
+4°C