Saturday, March 28, 2026

Gwalior Hospital में AC ब्लास्ट से आग, लेबर रूम में अफरा-तफरी, खिड़कियां तोड़कर मरीजों को बचाया

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में देर रात AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हो गया, जिससे गाइनोकॉलजी ICU में आग लग गई और पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। हादसे के वक्त अस्पताल में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती थे, जिनमें से 16 मरीज उसी वार्ड में थे। स्थिति बिगड़ते देख मरीजों को तुरंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही छह स्टेशनों को अलर्ट किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। मरीजों को बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला गया। ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल कर शीशे तोड़ने में मदद की गई, जिससे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

घटना के बाद कलेक्टर रुचिका सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सहायक अधीक्षक डॉ. रीता मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और कोई जनहानि नहीं हुई है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores