Friday, December 5, 2025

अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने पर डॉक्टर नेने का खुलासा, बोले- भारत में नहीं कर पाते थे सुकून से जीना

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली के लंदन में बसने की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने पॉडकास्ट के दौरान इस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि भारत में अपनी सफलता के कारण विराट और अनुष्का को सामान्य जीवन जीने में दिक्कत होती थी, इसलिए उन्होंने लंदन को अपना दूसरा घर चुना है।

डॉ. नेने ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में कहा, “हमारी एक बार अनुष्का से बातचीत हो रही थी, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत में हर छोटी-बड़ी चीज़ पर लोगों का ध्यान जाता है। ऐसे में वो अपनी सफलता का आनंद भी सही तरीके से नहीं ले पाते।” उन्होंने आगे कहा कि विराट और अनुष्का चाहते हैं कि उनके बच्चे सामान्य माहौल में बड़े हों, इसलिए उन्होंने लंदन में रहना शुरू किया।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। उनके घर 2021 में एक बेटी और 2024 में एक बेटे का जन्म हुआ। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ लंदन में नजर आते हैं, जिससे उनकी प्राइवेसी बनी रहती है और वे बिना किसी दिखावे के पारिवारिक जीवन का आनंद ले सकते हैं।

पॉडकास्ट के दौरान डॉक्टर नेने ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, “मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। हम कई बार उनसे मिले हैं और हर बार पाया कि वह बहुत अच्छे और जमीन से जुड़े इंसान हैं।” इस बातचीत से साफ है कि विराट और अनुष्का अपनी जिंदगी को सादगी और शांति के साथ जीने के लिए लंदन को बेहतर मानते हैं।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores