अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में डिंडोरी जिले के कुटेला ग्राम में जैविक उत्पादक संसाधन केंद्र (बी.आर.सी) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुश्री अभिलाषा चौरसिय, डेप्युटी डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर, सुश्री नेहा धुरिया (ए.डी.ए.), श्री एच.एस. अथैया (एस.ए.डी.ओ.), श्री संतोष उईके (आत्मा), सुश्री पौलोमी मलिक और तान्या राव (प्रदान), फेडरेशन लीडर्स एवं हल चलित महिला किसान वूमेन प्रड्यूसर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मौजूद थे।
यह बी.आर.सी श्रीमती मीरा देवी, अप्रैल 2022 से संचालन करते आ रहे हैं। बी.आर.सी. एक उत्पादन एवं संसाधन केंद्र है जिसे प्रदान द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। बी.आर.सी. को बढ़ावा देने के पीछे का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य किसानों के बीच जैविक उर्वरकों और कीटनाशकों के उत्पादन और वितरण की एक केंद्रीकृत व्यवस्था तैयार करना है।
वर्तमान में, मीरा दीदी चार अलग उत्पाद बना रही हैं: मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जैव उर्वरक के रूप में मटका खाद, वर्मी वॉश और वेस्ट डीकंपोजर, और कीट के हमले को नियंत्रित करने के लिए अग्नि अस्त्र जैविक कीटनाशक के रूप में।







Total Users : 13152
Total views : 31999