पीथमपुर क्षेत्र से लगे सागोर कस्बे में किसान अंकित खोटन के खेत में लगे ट्यूबवेल से काला एवं दूषित पानी आने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर तत्काल प्रशासन ने वहां पहुंचकर पानी की सैम्पलिंग की और जांच के लिए भेजा है। इस संबंध में किसान और आसपास के लोगों का मानना है कि यह दूषित पानी यूनियन कार्बाइड के कचरे का दुष्प्रभाव है। वहीं प्रशासन ने इस पानी का सैंपल ले लिया है और अधिकारियों का मानना है कि यह कचरे का दुष्प्रभाव नहीं है.. भेजे गई सेंपल की रिपोर्ट तीन दिन में आ सकती है..उसके बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा की आखिर पानी दूषित निकलने की वजह क्या है….
वहीं इस पर प्रदुषण अधिकारी का क्या कहना है। .. ये भी आपको बताते है… कहना है की उन्हें भी इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया से ही मिली । और बोले एसडीएम साहब का मैसेज आया कि इसे तत्काल देखा जाए । तत्काल टीम आई और यहां एसडीएम साहब भी पहुंचे। उनके सामने बोरवेल चालू करके देखा गया तो पानी काला नहीं आया। परन्तु अन्य पैरामीटर पर टिप्पणी तभी की जा सकती है जब पानी की रिपोर्ट आ जाएगी.
MP पीथमपुर के सागोर कस्बे में किसान के खेत में से निकल रहा दूषित पानी
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844