Friday, February 21, 2025

Sambhal Violence में 79 आरोपियों के खिलाफ ChartSheet दाखिल, साठा का एक और गुर्गा गिरफ्तार

संभल। जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा में संभल पुलिस ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में गिरफ्तार 78 आरोपियों के खिलाफ बलवा, आगजनी और फायरिंग की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी है|

पुलिस की ओर से दर्ज छह मुकदमों में दाखिल चार्जशीट करीब छह हजार पेजों की है। एक महिला फरहाना के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। कोर्ट ने फरहाना को रिहा करने का आदेश दिया है। हिंसा में तीन महिलाओं सहित 79 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

हिंसा में फायरिंग, आगजनी और पथराव के बीच चार लोगों की मौत हो गई थी। 30 अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

हिंसा का मास्टरमाइंड अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा के दो गुर्गे मुल्ला अफरोज और वारिस की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम सामने आ चुका है। साठा ने दुबई में बैठकर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए हिंसा का षड्यंत्र रचा था। 

पुलिस ने गुरुवार को साठा का एक और गुर्गा गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है। वह देश में विदेशी असलाह सप्लाई करने का काम करता था। उसके खिलाफ संभल में 20 मुकदमे दर्ज हैं। 

हिंसा में पुलिस ने सात और मृतकों के परिजनों की ओर से चार प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। वहीं, एक घायल की ओर से भी प्राथमिकी है। सभी 12 प्राथमिकी की जांच एसआईटी कर रही है।

सभी  प्राथमिकी में सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद का बेटा सुहैल इकबाल सहित 37 नामजद आरोपी हैं। इसके अलावा 3750 अज्ञात हैं। सांसद के खिलाफ अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।


नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए द ख़बरदार न्यूज़ के साथ

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores