इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महेश भट्ट के घर में एंट्री करने पर मनीषा रानी को उनसे मिलने के लिए दौड़ते हुए देखा जाता है. मनीषा आशीर्वाद लेने के लिए महेश भट्ट के पैर छूती हैं, लेकिन इसके बाद महेश भट्ट मनीषा को उठाते है और वह उल्टा मनीषा के पैर छूने लगते हैं. इसके बाद महेश भट्ट उनका कंधा पकड़ते हुए कहते हैं,”कभी तौहीन नहीं करना मेरी उम्र की.” मनीषा इसके बाद महेश भट्ट को एक्साइटमेंट के साथ बताती हैं कि वह उनसे मिलकर बहुत लकी फील कर रही हैं. ये सुनकर महेश भट्ट कहते हैं, “ख़ामोशी में बातचीत करते हैं.”इसके बाद महेश भट्ट उनके चेहरे को घूरते हुए नजर आए इससे मनीषा अनकंफर्टेबल फील करने लगीं. ये देखकर महेश भट्ट कहते हैं, ‘देख नहीं पा रही मेरी आंखों में.’ इसके बाद महेश भट्ट मनीषा के सिर को सहलाते रहे और अपने दोनों हाथों से उसके गालों को भी छुते हैं. महेश भट्ट एक अन्य कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे के लिए भी टची नजर आए.
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores





Total Users : 12821
Total views : 31517