Friday, December 5, 2025

BJP की चौथी लिस्ट जारी, इसमें 15 नाम:तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों का ऐलान; पुडुचेरी की एक सीट पर राज्य के गृहमंत्री लड़ेंगे चुनाव

bjp 6 1711097043

भारतीय जनता पार्टी अबतक 4 लिस्ट में 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। वहीं पुडुचेरी की एक सीट पर राज्य के गृहमंत्री नमस्सिवायम को मौका दिया गया है।

इससे पहले तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है।​​​​​​ तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। इस तरह राज्य में 6 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है।

इसके अलावा गुरुवार को बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेजु सीट से मोहेश चाई को उम्मीदवार घोषित किया।

उधर, ओडिशा में BJP के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि ओडिशा में BJP लोकसभा की 21 और 147 सीटों पर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

Untitled design 3 1

पुडुचेरी की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार का नाम

पुडुचेरीए. नमस्सिवायम

BJP की पहली लिस्ट में 195 कैंडिडेट्स का नाम था


भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी लिस्ट 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores