मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे एक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है!आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में ज्ञान गंगा नामक स्कूल एवं उन्ही का हॉस्टल भी है!स्कूल स्टाफ और हॉस्टल स्टाफ के द्वारा बालिका पर अत्याचार का आरोप है!पूरे मामले की जानकारी 0पीड़ित की मां ने खुद थाना मिसरोद पर लिखित शिकायत में दी है!जिसमें पीड़ित की मां ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय बालिका के साथ ज्ञान गंगा हॉस्टल एवं स्कूल के स्टाफ द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है!थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है!तीन आरोपी बताए जा रहे हैं!जो कि अभी फरार हैं!धारा 376,376 (3) और पासको एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है!मध्य प्रदेश कि यह दूसरी बड़ी घटना है,एक घटना अलीराजपुर में घटित हुई थी जहां पर 10 वर्ष की बालिका के साथ गैंगरेप हुआ था! जिसमें राजनीतिक परिवार से आरोपी का जुड़ाव था!शासन प्रशासन के कठोर कानून के बावजूद बदमाशों में कोई खौफ नहीं है! नन्हीं बच्चियों,युवतियों,महिलाओं के साथ दरिंदगी लगातार जारी है!देखना यह होगा कि क्या मध्य प्रदेश पुलिस इस प्रकार की लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगा पाएगी!भोपाल की यह घटना राजधानी को शर्मसार करने वाली घटना है जो शिक्षा के मंदिर में घटित हुई! मुकेश सिंह
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12895
Total views : 31734