Sunday, March 29, 2026

माँ ने नहीं दिया फ़ोन तो नाराज बेटी ने की आत्महत्या

गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांडेसरा इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय वर्षा यादव ने अपनी मां से मोबाइल फोन छीनने पर खुदकुशी कर ली। लड़की की मां ने कुछ पल के लिए उसकी मोबाइल को ले लिया था, जो कि वर्षा को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने आत्महत्या करने का भयावह कदम उठा लिया।

घटना उस वक्त हुई जब लड़की की मां सब्जी खरीदने बाजार जा रही थीं, और मोबाइल को लेकर लड़की ने खुद को एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका लिया। जब उसकी मां घर लौटी, तो यह दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों का कहना है कि लड़की को किसी प्रकार की मानसिक परेशानी नहीं थी और वह सामान्य रूप से स्कूल से घर लौट आई थी।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores