अमरपाटन में राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के द्वारा सतना चौराहे में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों का रंगमंचीय संस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। गांव-गांव से पहुंचे हजारों लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन इसी बीच क्षेत्र में दुख की खबर आ गई। मंत्री ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम को बीच में ही समाप्ति की घोषणा कर दी और 2 मिनट का मौन रखते हुए मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। एडवोकेट राजेन्द्र वर्मा जी के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर है।








Total Users : 12937
Total views : 32844