Sunday, March 29, 2026

अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरा पहला एयरक्राफ्ट:30 दिसंबर को PM एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे; प्राण-प्रतिष्ठा में 100 प्लेन से आएंगे VIP

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है

image 26

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले, 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। पीएम 2 घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

image 27

पीएम के इस दौरे के साथ प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जाने लगा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए VIP गेस्ट्स को लेकर करीब 100 प्लेन अयोध्या आएंगे।एयरपोर्ट के रनवे पर एयरक्राफ्ट उतरा गया। सिविल एविएशन के अधिकारी एयर क्राफ्ट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे।

image 29

शुक्रवार को पहली बार अयोध्या के भगवान श्रीराम एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग का ट्रायल किया गया। यहां 2200 मीटर के रन-वे पर एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई।

ये भी पढें: https://thekhabardar.com/todays-top-news-in-mp-latest-news-in-hindi-top-10-news-

follow facebook page: https://www.facebook.com/thekhabardarnews?mibextid=ZbWKwL

राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी न्योता भेजा है। कई देशों के डेलिगेट्स के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा, ट्रस्ट ने मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसे 100 से ज्यादा वीवीआई को आमंत्रण भेजा है। ज्यादातर वीआईपी अपने निजी प्लेन या हेलिकॉप्टर से आएंगे।

image 30


यरपोर्ट के ठीक सामने मोदी का संबोधन
30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट 11.20 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 10 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तैयारियां की हैं। इस फ्लाइट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या करीब 12 बजे पहुंचेंगे। उनका विमान भी इसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन की तैयारी एयरपोर्ट के ठीक सामने की गई है। अनुमान है कि यहां करीब 2 लाख लोग मौजूद रहेंगे। संबोधन के बाद वह अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे।

image 28

follow whatsapp group: https://chat.whatsapp.com/GWBENLGToaEA1bWZJ8oPCv

अयोध्या की ताजा ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़िए… 30 दिन बाद राममंदिर का उद्घाटन, अयोध्या कितनी बदली:5 लाख की भीड़ मैनेज करने की तैयारी, घर होटलों में बदल गए
राममंदिर के लिए गोली खाने वालों के परिवार मुश्किल में:एक कमरे के घर में 8 लोग, छोटी-मोटी नौकरियों से गुजारा
‎Follow the The Khabardar News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va6UNXVG3R3g6QJ8dW3F

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले, 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। पीएम 2 घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा...अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरा पहला एयरक्राफ्ट:30 दिसंबर को PM एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे; प्राण-प्रतिष्ठा में 100 प्लेन से आएंगे VIP