Friday, December 5, 2025

म.प्र.- जबलपुर शहर में बन रही है 54 फिट ऊंची दुर्गा प्रतिमा, एक माह से दिन रात मूर्तिकार कर रहें है काम

नवरात्रि के मौके पर मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में प्रदेश की सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। मां दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई 51 फिट है, जो कि तैयारी होने पर बढ़कर 54 फिट हो जाएगी। जबलपुर के गेट नंबर चार में विशाल माता की प्रतिमा मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा स्थापित की जा रही है। इससे पहले भी समिति के सदस्यों ने 2012 में 31 फिट और 2013 में झूले वाली माता की स्थापना की थी जो कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही। माता के दर्शन करने ना सिर्फ जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों से भी रोजाना हजारों लोग आते थे। 51 फिट की दुर्गा माता को जबलपुर के मूर्तिकार छोटे लाल चक्रवर्ती बना रहें है। टेलीग्राफ गेट नंबर चार के पास मैदान में बन रही 51 फिट की दुर्गा प्रतिमा को बीते एक माह से भी ज्यादा समय से बनाया जा रहा है। मूर्तिकार छोटे लाल चक्रवर्ती अपने दो बेटे और अन्य लोगों के साथ मिलकर मूर्ति तैयार कर रहें है। इस मूर्ति को बैठकी तक तैयार कर लिया जाएगा, जिसके लिए मूर्तिकार 24 घंटे काम कर रहें है। 51 फिट की दुर्गा प्रतिमा को तैयार करने के लिए 600 से अधिक बांस का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा चटाई, गत्ता, कपड़ा, कलर , बाल , लकड़ियां का उपयोग किया जा रहा है। मूर्तिकर छोटेलाल चक्रवर्ती ने इससे पहले भी 50 फिट से अधिक ऊंचाई की मूर्ति महाराष्ट्र और खंडवा में बना चुके है।

हालांकि यह मूर्ति सीमेंट की थी। लेकिन मिट्टी की प्रतिमा बनाने में खासी मेहनत और सावधानी रखनी पड़ती है। 51 फिट की दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार छोटेलाल चक्रवर्ती ने दैनिक भास्कर को बताया कि मां दुर्गा उत्सव समिति ने जब उनसे मुलाकात कर एक माह में विशाल प्रतिमा बनाने की बात कहीं तो यह चुनौती लगी पर बाद में इसके लिए मैं तैयार हो गया। छोटेलाल ने बताया 51 फिट की दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए दिन- रात काम चल रहा है, हालत ऐसे है कि ठीक से नींद भी नही हो पा रही है, पर माता के आशीर्वाद से सब कुछ समय पर हो जाएगा। मूर्तिकार ने बताया कि दुर्गा जी की प्रतिमा बनाने के लिए एक ट्राली मिट्टी, 650 बड़े बांस, 30 लीटर कलर , 60 हजार रुपए की चटाई, 1 क्विंटल कपड़ा, जूट की बोरी , बाल का उपयोग होगा। 60 वर्षीय मूर्तिकार छोटेलाल के दो बेटे भी अपने पिता का जल्द से जल्द मूर्ति बनाने में साथ दे रहें है। अखिलेश चक्रवर्ती ने बताया कि पिता जी के साथ हम 12 लोग लगे हुए है। 24 घंटे काम चल रहा है। नींद नही हो पाने से बीमार भी हो रहें है, लेकिन काम नही रुक रहा है। तय समय पर हम इस विशाल माता की मूर्ति को तैयार कर लेंगे। मां दुर्गा उत्सव समिति का ये 38 वां साल है। इससे पहले समिति ने साल 2012 में 31 फिट की प्रतिमा की स्थापना की थी। इसके बाद फिर 2013 में झूले वाली माता को बैठाया था जो कि बीच सड़क में थी। आने-जाने वाले लोग माता के नीचे से निकलते थे। और उनका आशीर्वाद लेते थे। समिति के सदस्य कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल समिति 51 फिट मूर्ति बनवा रही है, जिसे कि जबलपुर के ही मूर्तिकार बना रहें है। समिति के सदस्य मूर्ति को पहले सड़क पर रखते थे, पर इस बार 51 फिट से ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई है तो एक बड़े प्लाट पर माता की स्थापना की गई है। विशाल मूर्ति की स्थापना समिति के सदस्यों ने एक बड़े प्लाट में किया है। आगामी नौ दिनों तक यहां पर विशाल माता की प्रतिमा को देखने के लिए हजारों लोग आने वाले है। समिति के सदस्य कपिल का कहना है कि विशाल मूर्ति को विसर्जन के लिए यही पर जेसीबी मशीन से कुंड बनवाया जाएगा और यही पर ही माता जी का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के समय जितनी भी पवित्र नदी नर्मदा, गंगा, यमुना, महानदी , गोदावरी का जल लाकर कुंड में मिलाया जाएगा। कपिल ने बताया कि हम यह भी एक संदेश सभी को देना चाहते है कि जहा पर माता की स्थापना हो वही पर उनका विसर्जन करें, जिससे की नदीयां प्रदूषित भी नही होगी। मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा बनवाए जा रही मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची 51 फीट की माता के अगर आपको भी दर्शन करने हैं तो मदन महल स्टेशन से 1 किलोमीटर की दूरी पर टेलीग्राफ गेट नंबर चार के पास आकर माता के दर्शन कर सकते हैं। तो इस नवरात्रि में जबलपुर आकर कीजिए 51 फीट की माता जी के दर्शन।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores