Sunday, March 29, 2026

रीवा में पचमठा धाम के पुर्नरूद्धार के कार्य शुरू:आदि शंकराचार्य ने किया था स्थापित; कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण, वैदिक रीति से हुई पूजा

रीवा शहर के पचमठा धाम में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ व मंदिरों के पुर्नरूद्धार का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वैदिक रीति के साथ लोकार्पण किया है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में साधु एवं संत साक्षी बने। साथ ही सांसद जनार्दन मिश्र, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, नगर निगम के स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय, संभागायुक्त अनिल सुचारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार रीवा के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। आज का दिन गौरव का दिन है जो अविस्मरणीय रहेगा। भारत में सनातन धर्म की चर्चा आदि शंकराचार्य के स्मरण से होती है। शंकराचार्य ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके द्वारा भारत के चारों दिशाओं में पीठों की स्थापना की गई। रीवा की धरती भी पवित्र हुई।

जब यहां आए और पचमठा आश्रम में प्रवास हुआ। रीवा के पचमठा आश्रम में चारों मठों की प्रतिकृतियों के इतिहास को दर्शया गया है। उनके पीठाधीश्वर का भी इतिहास अंकित है। पांचवें मठ पचमठा के इतिहास के साथ तपस्वी स्वामी ऋषि कुमार जी का भी स्मरण किया गया है। संक्रमण काल में भी संस्कृत भाषा को बचाने का कार्य रीवा में हुआ। यहां के संस्कृत विद्वानों की संपूर्ण भारत में ख्याति रही है।

संस्कृत विश्वविद्यालय बनेगा
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी बात कही है। शुक्ल ने बताया कि बीहर नदी के किनारे बनाये जा रहे रिवर फ्रंट के तट पर पचमठा आश्रम का लोकार्पण आज हुआ। संपूर्ण निर्मित रिवर फ्रंट का लोकार्पण 30 सितंबर को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पचमठा परिसर का रखरखाव नगर निगम की देखरेख में होगा।

शुक्ल आधुनिक रीवा के शिल्पी: सांसद
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि राजेन्द्र शुक्ल आधुनिक रीवा के शिल्पी है। उनके मेहनत व संकल्प शक्ति से यह स्थल जागृत हुआ है। धार्मिक स्थलों का विकास सांस्कृतिक जड़ो को मजबूत करेगा। सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने कहा कि मंत्री ने विकास के कार्य अनवरत जारी है। महाकाल लोक की तर्ज पर पचमठा महालोक का लोकार्पण हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों पर अंकित हो गया है।

मंत्री ने सपरिवार रूद्राभिषेक किया
कार्यक्रम में निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय, डॉ. बलराम पांडे, स्नेह प्रभा त्रिपाठी एवं स्वामी ब्राम्हाचारी ने सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने पचमठा आश्रम के मुख्य द्वार में फीता काटकर लोकार्पण किया। तदुपरांत वह सपरिवार रूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन व आरती में शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री शुक्ल ने उपस्थित साधु एवं संतजनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन पार्षद वार्ड क्रमांक 35 सैय्यद अख्तर और संचालन विवेक नामदेव ने किया।

ये निर्माण कार्य होंगे
कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह ने तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बताया कि पुर्नधनत्वीकरण योजनान्तर्गत 500 लाख रुपए की लागत से पंचमठाधाम परिसर में प्रवेश द्वार, मंदिर का जीर्णोंद्वार, संत निवास एवं गौशाला का निर्माण के साथ ही परिसर में चारो मठों की प्रतिकृति व पाथवे का निर्माण किया गया है। लोकार्पण दिवस की संध्या में पुष्पेन्द्र शेखर के भजनों एवं उज्जैन के कलाकारों द्वारा आदिशंकराचार्य पर नाट-मंचन की प्रस्तुति भी हुई।

ये अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, वीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, शिवेन्द्र सिंह, चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र, राजगोपाल मिश्र चारी, राजेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन, एसडीएम अनुराग तिवारी, उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड प्रबोध पराते, सहायक यंत्री हिमांशु वर्मा, पार्षद, साधु व संत सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

सब्सक्राइब करें ताकि आपको मिलती रहे ख़ास ख़बर
🤝✍🏻📰🤝✍🏻📰

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ मध्यप्रदेश की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/H5uxNrV3hgd68OTg5GG4O4

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ The Khabardar News की खबरों के लिए https://chat.whatsapp.com/HtoHqNRpTf89mrmVXEgTtb

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Vindhya Pradesh की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/IVUnVZmIVYV82D5yRMp3HL

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Rewa की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/BahdL5vpDY70jYDolpnXOy

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Jabalpur की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/B57u86dw4JlGmq4ogaGetX

व्हाट्सप ग्रुप सिर्फ़ Vidisha की खबरों के लिए 👇 👇 https://chat.whatsapp.com/BoTYCx2RAdn1IrjiRrmsgt

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores