मध्यप्रदेश के रीवा विधानसभा के चार बार के विधायक राजेन्द्र शुक्ल को शिवराज सरकार के चाैथे मंत्रिमंडल में मंत्री बना दिया गया है। शनिवार की सुबह 9 बजे शपथ लेते ही रीवा में जश्न का माहौल है। ढेकहा स्थित अटल कुंड भाजपा कार्यालय में नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों ने पटाखा फोड़ कर उत्साह दिखाया है।
साथ ही मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। इसके बाद एक नेता ने दूसरे नेता को शुभकामनाएं दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेन्द्र शुक्ल रीवा के विकास पुरुष है। उनके लिए मंत्रिमंडल में दो ही माह काफी है। वे रूके हुए कार्यों को जल्द से जल्द स्वीकृत करा लेंगे।
MP में विधानसभा चुनाव 2023 के दो माह पहले आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया गया है। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। तीन लोगों की शपथ के साथ शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।कौन है राजेंद्र शुक्ला
रीवा सीट से चार बार के विधायक हैं। अपने पहले ही कार्यकाल में मप्र सरकार से मंत्री रह चुके हैं। वे विंध्य अंचल में BJP का बड़ा चेहरा हैं। 2003 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 लगातार जीतते आ रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। रीवा की सभी 8 सीट BJP जीती थी। तब से उनको पूरे विंध्य का नेता माना जा रहा है।







Total Users : 12937
Total views : 32844