Friday, December 5, 2025

तीन कदम में चांद चढ़ा:लैंडर से उतरते हुए रोवर प्रज्ञान की पहली फोटो सामने आई, अब चांद की सतह पर घूम रहा

भारत तीन कदम में चांद चढ़ा। 23 अगस्त की शाम थी, देश ठहरा था, सांसें थमी थीं, पलकें उठी थीं और दुनिया भारत के कांधे पर सिर रख चांद की ओर टकटकी लगाए थी।

धरती पर शाम हो रही थी, चांद पर सूरज उग रहा था। समय 6 बजकर 4 मिनट, भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया था। इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।

करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह खबर आई कि लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया है और चांद की सतह पर घूम रहा है। यह जानकारी INSPACE चेयरमैन पवन के गोएनका ने दी। ISRO के यूट्यूब चैनल पर गुरुवार सुबह तक करीब 7 करोड़ लोग लैंडिंग का टेली-कास्ट देख चुके हैं।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores