Friday, December 5, 2025

नशे के खिलाफ शिकंजा:रीवा में 3.20 लाख का 44 किलो गांजा जब्त, UP से आई थी खेप, कार सहित एक तस्कर गिरफ्तार

रीवा शहर की समान पुलिस ने नशे के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। यहां आधी रात उत्तर प्रदेश से रीवा खेप लाई जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सटीक सूचना मिल गई। जानकारी के बाद समान पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर दी। जैसे ही शहर में संदिग्ध कार गांजा लेकर प्रवेश की। वैसे ही पुलिस ने धर दबोचा है। कार की तलाशी में 3.20 लाख का 44 किलो गांजा मिला है।

समान थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे एक खबर आई। सूचनाकर्ता ने कहा कि एक गांजा तस्कर कार क्रमांक एमपी- 53 सीए 8269 में खेप लेकर रीवा शहर में प्रवेश कर रहा है। कार ग्रे कलर की है। चार पहिया वाहन के भीतर बड़ी-बड़ी दो बोरियों में अवैध मादक पदार्थ रखा है। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांजा आगे निकल जाएगा।

तस्कर गांजे को रीवा में किसी को सप्लाई करने वाला है। तुरंत थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। एसपी विवेक सिंह द्वारा गठित टीम ने दबिश दी। कार रोकवाने पर एक आरोपी दिखा। नाम पूछने पर नवीन मिश्रा पुत्र सीता प्रसाद मिश्रा 23 वर्ष निवासी चोरगड़ी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर दो बारियां दिखी। जिसमे 44 किलो 500 ग्राम गांजा था।

जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमती 3.20 लाख रुपए है। वहीं कार की कीमत 10 लाख है। आरोपी के खिलाफ समान पुलिस ने 8/ 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की है। दबिश में प्रधान आरक्षक शिवाजी मिश्रा, दीपक पाण्डेय, बाबूलाल यादव, शिवाकांत शर्मा, नागेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी विवेक सिंह गांजा पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores