Saturday, December 6, 2025

Rewa News: सड़क दुर्घटना में जवान की मौत एक दिन पहले पत्‍नी ने दिया है बेटे काे जन्म

IMG 20230822 WA0020

रीवा। जिले के समान थाना अंतर्गत एक सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सेना का जवान की पत्नी ने एक दिन पहले बेटे का जन्म दिया। ऐसे में वह प्रयागराज स्थित यूनिट से आए। दूसरे दिन गांव से अस्पताल आते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस की मदद से तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

जा रहा था खाना पहुंचाने के लिए
गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि एक दिन पहले सनी पटेल पुत्र समय लाल 30 वर्ष निवासी बदवार सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। वह प्रयागराज स्थित आर्मी की यूनिट में तैनात है। उनकी पत्नी समान तिराहे के पास निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दी थी। वह खाना पहुंचाने जा रहे थे। तभी दुर्घटना एक वाहन ने ठोकर मार दी। जिनकी अस्पताल पहुंचने पर जान चली गई।

सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई
बदवार स्थित गांव में प्रयागराज से आर्मी ऑफिसर आए। उन्होंने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जिला प्रशासन की ओर से गुढ़ तहसीलदार तेजपति सिंह और थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय पहुंचे। सभी अफसरों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores