Friday, December 5, 2025

महिला के घर जाकर उसके पेट का ऑपरेशन:आंतें बाहर आने से मरीज की मौत, कैंची-ब्लेड छोड़कर भागा झोलाछाप डॉक्टर

मध्यप्रदेश के नए जिले मऊगंज में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज के घर जाकर उसके पेट का ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसके गर्भाशय से आंतें बाहर आ गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर कैंची और ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मामला जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के उकसा कोठार गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में तीन दिन से दर्द था। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। वह 16 अगस्त की शाम को महिला के घर पहुंचा। डॉक्टर ने महिला की बहू को कमरे से बाहर कर दिया। और वहीं ऑपरेशन करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला की मौत हो गई तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।

आरोपी डॉक्टर का नाम रामकरण मिश्रा है। वह घूम-घूमकर लोगों का इलाज करता था।

बहू के अलावा घर पर और कोई नहीं था
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि दुआसिया साकेत (65) को पेट संबंधी तकलीफ थी। जिस समय आरोपी ने उनका ऑपरेशन किया, तब घर पर बहू ही थी। महिला की बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SDOP मऊगंज इंद्राज सिंह भी मौजूद रहे।‌

घर के बाकी लोग बाहर गए हुए थे..
ग्रामीणों ने बताया कि घर में सास और बहू ही रहती थीं। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट पर मृतका के शरीर से आंतें बाहर निकली हुई थी। चादर खून से लथपथ मिली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores