Friday, December 5, 2025

भोपाल में बालिका गृह की 11 किशोरियां अचानक हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

नेहरू नगर बालिका गृह की 11 किशोरियां बीमार हालत में जेपी अस्पताल पहुंची। अचानक बीमारी की वजह फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। पुलिस के मुताबिक पीड़त बालिकाओं की हालत खतरे से बाहर है।

नेहरू नगर स्थित किशोर बालिका गृह की 11 किशोरियां शनिवार रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक बीमार हो गईं। लगातार उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़त बालिकाओं की हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।

कमला नगर थाने के एसआइ मिथिलेश भारद्वाज ने बताया कि रात 11 बजे नेहरू नगर बालिका गृह की 11 किशोरियां बीमार हालत में जेपी अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में पता चला कि रात को छात्रावास में खाना खाने के बाद सभी ने पानी पिया। उसके बाद अचानक पेट में दर्द होने के साथ उल्टियां होने लगी थी।

फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है वज

उपचार शुरू होने के बाद सभी की हालत में सुधार हैं। इनमें से एक भी बालिका विधि विरोधी नहीं है। पुलिस छात्रावास से भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए जब्त कर रही है। अचानक बीमारी की वजह फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores