Friday, December 5, 2025

रीवा में CM Shivraj के आने के पहले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे. रीवा (Rewa News): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान कालेज चौराहे से अस्पताल चौराहे तक आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी एसएएफ मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में लाड़ली बहना योजना से लाभांवित महिलाओं के खाते में वर्चुअल माध्यम से राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री जी के रीवा आगमन को लेकर महिलाओं में उत्साह है।

इस संबंध में आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। लाड़ली बहना सेना में शामिल महिलाओं ने विभिन्न वार्डों में दीवार लेखन करके लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार किया है। नगर निगम के सभी वार्डों में 6 अगस्त से 9 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान, धन्यवाद ज्ञापन, रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

आयुक्त नगर निगम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र निपनिया, आंगनबाड़ी केंद्र पड़रा, वार्ड नं 31 तरहटी में महिलाओं ने सुंदर रंगोली सजाकर मुख्यमंत्री जी के आभार व्यक्त किया है। सभी महिलाएँ राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। नगर निगम क्षेत्र की हजारों लाड़ली बहनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

लाड़ली बहना योजना से लाभांवित महिलाओं को 10 अगस्त की प्रतीक्षा है। हस्ताक्षर अभियान तथा रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक वंदना सिंह, पार्षदगणों तथा नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores