Friday, December 5, 2025

यहां ‘गणपति’ की शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म, देखकर डॉक्टरों के भी उड़ गए होश 

राजस्थान। राजस्थान के जिला अस्पताल से  हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां दो दिन पहले गणेश भगवान की शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया। अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ कर्मचारी भी यह देखकर हैरान हो गए। अस्पताल में खबर फैलते ही लोग बच्चे को देखने के लिए जुटने लगे। हालांकि कुछ मिनट के बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

दौसा में जन्मा अद्भुत शिशु 

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 31 जुलाई की रात को अलवर की रहने वाली गर्भवती महिला को अचानक दर्द शुरू होने पर दौसा के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गर्भवती ने रात 9:30 बजे एक बच्चे को जन्म दिया। महिला ने जिस अद्भुत शिशु को जन्म दिया उसे देखकर डॉक्टर, नर्स के साथ ही अस्पताल के अन्य स्टाफ कर्मचारी भी दंग रह गए।

‘गणपति’ की शक्ल में बच्चे ने लिया जन्म

दौसा में जन्मे इस बच्चे के चेहरे और शक्ल को देख सभी अस्पताल कर्मचारी हैरान रह गए थे। बच्चे के भगवान गणेश की तरह सूंड़ और बगल में दो आंखें भी थी। बच्चे के गर्दन में कान भी बने थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। चिकित्सालय में डॉक्टर और नर्स भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे। अस्पताल में खबर फैलते ही अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ ही कई लोग उसे देखने के लिए जुट गए। बच्चे को उसकी मां के पास लाकर लेटा दिया गया। परिजन भी यह देख हैरान थे। हालांकि मासूम ज्यादा देर सर्वाइव नहीं कर सका और 15 से 20 मिनट में ही उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores