शहर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ टी आई को एस आई ने गोली मार दी थीं,,, गोली मारने वाला एस आई बी आर सिंह को विभाग से 71 बार सजा मिल चुकी है,, घटना के बाद आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया है आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी SI बी आर सिंह विवादो में रहने वाले पुलिस अफसर रहे है वो जिस थाने में रहे अपनी कार्यप्रणाली के चलते विवादों में घिरे रहे . पुलिस विभाग के पास आरोपी एस आई बी आर सिंह की 71 से ज्यादा शिकायतें थी. जिसके चलते वह 71 बार सजा पा चुके है और कई बार लाइन हाजिर किए गए है. इसके बावजूद भी ऐसे सनकी आफिसर को थाने में क्यों पदस्थ किया गया यह जांच का विषय हैं. आरोपी का ट्रांसफर 4 दिन पहले पुलिस लाइन किया गया था इस बात से नाराज एस आई ने ट्रांसफर कराने का आरोप TI पर लगाया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया,,,आरोपी SI बीआर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है उन पर 307 का मुकदमा कायम कर उन्हे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. साथ ही पुरी घटना की जांच कराई जा रहीं है।






Total Users : 12907
Total views : 32103