Sunday, March 29, 2026

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने थाना बरगी एवं चौकी बरगी नगर का किया औचक निरीक्षण

कहा जप्त वाहन एवं माल तथा एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में 52-ए की विधिवत कार्यवाही करते हुये शीघ्र करें निराकरण

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा थाना बरगी एवं चौकी बरगी नगर का थाना प्रभारी बरगी श्री लक्षण झारिया एवं चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में थाने एवं चौकी की साफ सफाई के साथ साथ हवालात, मालखाना, एवं थाने में संधारित किये जाने वाले रिकार्ड का अवलोकन कर जप्ती वाहनों एवं जप्त माल तथा एनडीपीएस के प्रकरणों में 52-ए की विधिवत कार्यवाही करते हुये शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये थाने में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुचायें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।
सी.एम. हैल्प लाईन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीकारक समाधान किया जाये। साथ ही सी.सी.टी.एन.एस. में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को एवं रोड एक्सिडेंट के प्रकरणों का डाटा ‘‘आई रेड एप’’ (इंटीग्रेटिड रोड एक्सिडेंट डाटाबेस) में समय का विशेष ध्यान रखते हुये अपलोड करें।
थानों में लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के हर सम्भव प्रयास किये जायें।
आपने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा करते हुये उन्हें या उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है के सम्बंध में पूछा एवं कहा कि कभी भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझे निः संकोच बतायें, आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores