Sunday, March 29, 2026

Breaking News भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला, UP में मारी गई गोली,हालत खतरे से बाहर, भेजे गए अस्पताल

सहारनपुर: भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर रावण पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलकर जानलेवा हमला किया है। जानकारी के मुताबिक चन्द्रशेखर इस हमले में घायल हो गए है, गोली उनके कमर छोकर निकल गई। फिलहाल पुलिस ने उन्हे इलाज के लिए देवबंद अस्पताल में में भर्ती कराया है।वही हमला किसने और किस मकसद से किया यह पता नहीं चल सका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर अब जताई जा रही है।

image 120

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में हमला हुआ
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में आजाद की कार के शीशे भी टूट गए हैं। CCTV फुटेज में गाड़ी का नंबर HR-70D-0278 दिख रहा है। चंद्रशेखर को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुरुआती इलाज के बाद सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। अजय की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से निकलकर अपनी कार तक पहुंचे, तभी दूसरी कार से आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

image 121


आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर हमले की सूचना दी
ट्वीट कर हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी। लिखा- देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं। वहीं, भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा, ”जिस प्रकार से प्रदेश के अंदर माहौल बना हुआ है, चाहे वो मुस्लिम नेता हो या दलित नेता हो। उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। यह बहुत ही निंदनीय है।” उन्होंने कहा, ”चंद्रशेखर यूथ आइकन हैं। ये गोली उन पर नहीं, यूथ पर चली है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार से कहना चाहता हूं कि चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। जिन्होंने गोली चलाई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो देश और प्रदेश में माहौल संभालना मुश्किल हो जाएगा।’
हमलावरों की कार एक जगह CCTV कैमरे में नजर आई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

image 119

ट्वीट कर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया
इस घटना पर ट्वीट कर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पार्टी ने ट्वीट में लिखा है, देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में विपक्षी नेता ही सुरक्षित नहीं। यूपी में जंगलराज! वहीं, शिवपाल यादव ने भी इस घटना पर ट्वीट किया है। इसमें लिखा- प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार!

image 122


चंद्रशेखर ने जातिगत उत्पीड़न का विरोध करने के लिए भीम आर्मी की स्थापना की
चंद्रशेखर ने 2015 में जातिगत उत्पीड़न का विरोध करने के लिए भीम आर्मी की स्थापना की। यहीं से उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ। 15 मार्च 2020 को उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) दल की स्थापना की। यह घोषणा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की 86वीं जयंती पर की गई थी। इस पार्टी में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के 98 पूर्व नेता शामिल हुए। भीम आर्मी का बेस मुख्य तौर पर यूपी में है। भीम आर्मी सहारनपुर दंगों के वक्त साल 2017 में चर्चा में आई। इसकी वजह जाति संघर्ष थी।हिंसा के आरोपों के बाद चंद्रशेखर गिरफ्तार भी हुए थे। भीम आर्मी दलित शब्द के खिलाफ है और अंबेडकरवादी सोच वालों का स्वागत करती है। यह संगठन भारत में शिक्षा के माध्यम से दलित हिंदुओं की मुक्ति के लिए काम करता है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलितों के लिए मुफ्त स्कूल चलाता है।

image 123
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores