Sunday, March 29, 2026

SATNA NEWS विधायक विक्रम सिंह के हाथों 26 जून को होगा गाजन से महिदल खुर्द पहुंच मार्ग का भूमि पूजन

सतना – रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को प्राथमिकता में रखकर क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह “विक्की भैया” सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गो से जोड़ रहे हैं । इसी कड़ी में अब गाजन से महिदर खुर्द का जर्जर पहुंच मार्ग आकार लेगा । इस सौगात से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है । इस पहुंच मार्ग का भूमिपूजन क्षेत्र के लोकप्रिय विकासवादी युवा विधायक विक्रम सिंह “विक्की भैया” 26 जून 2023 दिन सोमवार को सायं काल 3 बजे करेंगे । कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य रमाकांत पयासी, जनपद सदस्य प्रतिमा रणधीर सिंह, गाजन के सरपंच रविशंकर यादव, महिदल कलां के सरपंच नागेंद्र प्रताप सिंह एवं छिबौरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह बतौर अतिथि उपस्थित होंगे । क्षेत्रवासियों सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

image 46
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores