बिपरजॉय कम दबाव के क्षेत्र के रूप में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे मध्य प्रदेश में बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में गुरुवार को कई स्थानों पर हल्की, तेज बारिश हुई। राजधानी के आसमान पर गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने शुक्रवार सुबह तक के लिए गुना, दतिया, बैतूल, सिवनी, डिंडोरी, शहडोल, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मानसून आगे बढ़कर ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 24-25 जून तक यह छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12896
Total views : 31752