Friday, December 5, 2025

JABALPUR NEWS कार्यक्रम स्थलों का पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने भ्रमण करते हुये उपस्थिति अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये दिशा निर्देश

20/21 जून 2023 को महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित जबलपुर आगमन को लेकर आज दिनॉक 19-6-2023 को दोपहर 3 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में श्री उमेश जोगा (भा.पु.से) अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा श्री आर.आर.एस. परिहार (भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर, श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय (भा.पु.से) सेनानी 6वीं वाहिनी, सुश्री सिमाला प्रसाद (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक (रेल) जबलपुर, सुश्री रसना ठाकुर (भा.पु.से) सेनानी 10वीं वाहिनी वि.स.बल सागर, की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गयी।

         बैठक में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा लगायी गयी सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी, तत्पश्चात श्री उमेश जोगा (भा.पु.से) अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

          बैठक के उपरांत महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल भेडाघाट, ग्वारीघाट एवं गैरिसन ग्राउंड आदि का आज दिनॉक 19-6-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने भ्रमण कर  मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
          उल्लेखनीय है कि उपरोक्त कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय राजपत्रित अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किये गये लगभग 75 राजपत्रित अधिकारी एवं जिला बल जबलपुर  सहित अन्य जिलों एवं बटालियन से उपलब्ध 2000 का बल लगाया गया है।
image 4
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores