मैहर स्थित ब्लू बेल्स स्कूल की संचालिका श्रीमती विजया चौपड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुषमा स्वराज सम्मान से भारतीय जनता पार्टी सतना द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सतना भाजपा कार्यालय में प्रदान किया गया है। श्रीमती चोपड़ा की इस उपलब्धि पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी, डॉ.कैलाश जैन, इंद्रजीत सिंह मैनी, संजय जादवानी, पत्रकार बबलू रजक, पत्रकार अखिलेश अग्रवाल,राजा चोपड़ा, रीत चोपड़ा सहित विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अभिवावकों ने बधाई प्रेषित की है।








Total Users : 12937
Total views : 32844